IMG 20250713 WA0037

सोनारी में आधी रात पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक गंभीर घायल, एक गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित न्यू ग्वाला बस्ती काली मंदिर के पास देर रात पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि पहले से चली आ रही तनातनी ने हिंसक रूप ले लिया और आधी रात को कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में भीम यादव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद भीम यादव उर्फ सरल यादव की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इनमें विजय यादव उर्फ पटेल यादव, जितेंद्र यादव, सुरेमन यादव, सत्येंद्र यादव, संतोष यादव उर्फ मोटू और संजय यादव के नाम शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था और इलाके में पहले भी उनके बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।