1000223456

RPF को मिलने जा रही हैं पहली महिला डीजी, सोनाली मिश्रा 31 जुलाई को संभालेंगी प्रभार…

खबर को शेयर करें
1000223456

Azad Reporter desk: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को पहली बार एक महिला प्रमुख मिलने जा रही है। 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को आरपीएफ की नई डायरेक्टर जनरल (DG) नियुक्त किया गया है। वे 31 जुलाई को वर्तमान डीजी मनोज यादव के रिटायर होने के बाद पदभार संभालेंगी।

सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं और फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में कार्यरत हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सोनाली मिश्रा भोपाल की रहने वाली हैं और तेजतर्रार, सख्त और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है।

उन्होंने जबलपुर में DIG और पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलीजेंस जैसे अहम पदों पर काम किया है। इसके अलावा वे BSF मुख्यालय, दिल्ली और कश्मीर घाटी में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं।

सोनाली मिश्रा की यह नियुक्ति न केवल रेलवे सुरक्षा बल के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।