1000223247

झारखंड में फिर बदला मौसम, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, रांची-जमशेदपुर के 3 डैम के फाटक खोले गए…

खबर को शेयर करें
1000223247

Jharkhand: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार दोपहर 3 बजे रांची में बारिश शुरू हुई जिसके बाद कांके और हटिया डैम के सभी फाटक खोल दिए गए। वहीं जमशेदपुर में भी डिमना डैम के फाटक खोले गए। जलस्तर बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया।

अब तक रांची में 870 मिमी और जमशेदपुर में 850 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं खूंटी और लोहरदगा में भी 630 मिमी तक बारिश हो चुकी है जो सामान्य से करीब 200% ज्यादा है।

रांची की VIP कॉलोनियों जैसे अशोक नगर और डोरंडा, और जमशेदपुर की टेल्को कॉलोनी में पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज 6 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है इसलिए बहुत जरूरी न हो तो लोग घर से बाहर न निकलें।

फिलहाल झारखंड के कई जिलों में मौसम अस्थिर बना हुआ है और जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।