1000223242

झारखंड में खेल और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, Captain Cool Dhoni करेंगे अब राज्य सरकार के साथ सहयोग…

खबर को शेयर करें
1000223242

Jharkhand: झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अब महेंद्र सिंह धोनी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। राज्य सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से शिष्टाचार भेंट की जहां दोनों के बीच राज्य में खेल और पर्यटन को विकसित करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान धोनी ने भरोसा दिलाया कि वे अपने अनुभव और विजन से झारखंड में खेल और पर्यटन को नई दिशा और गति देने के लिए सरकार का साथ देंगे।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार को पूरा विश्वास है कि धोनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राज्य को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

इस मुलाकात को झारखंड के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि धोनी ना सिर्फ देश के सफलतम कप्तानों में से एक हैं बल्कि झारखंड के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर भी हैं। अब उनके जुड़ने से राज्य में खेल और पर्यटन गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है।