1000221827

RBI की सख्ती: HDFC बैंक और श्रीराम फाइनेंस पर लाखों का जुर्माना, नियमों की अनदेखी पड़ी भारी…

खबर को शेयर करें
1000221827

Azad Reporter desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों के उल्लंघन पर दो बड़ी वित्तीय कंपनियों HDFC बैंक और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है। HDFC बैंक पर जहां विदेशी निवेश से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप है वहीं श्रीराम फाइनेंस पर डिजिटल लोन दिशा-निर्देशों की अनदेखी को लेकर कार्रवाई हुई है।

RBI ने निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक HDFC पर ₹4.88 लाख का जुर्माना लगाया है। बैंक पर आरोप है कि उसने विदेशी निवेश से जुड़े कुछ तय नियमों का पालन नहीं किया। इस मामले में RBI ने पहले बैंक को कारण बताओ नोटिस भेजा था। बैंक ने जवाब भी दिया.लेकिन जांच के बाद पाया गया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है जिसके चलते यह जुर्माना लगाया गया।

वहीं श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, जो एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) है उस पर ₹2.70 लाख का जुर्माना लगाया गया है। RBI के मुताबिक कंपनी ने डिजिटल ऋण से जुड़े दिशा-निर्देशों (2025) का ठीक से पालन नहीं किया। जांच में सामने आया कि कंपनी ने ग्राहक को दिए गए ऋण की राशि सीधे अपने खाते में नहीं ली बल्कि एक तीसरे पक्ष के खाते के माध्यम से भुगतान लिया जो कि RBI के नियमों के खिलाफ है।

RBI ने साफ किया है कि यह जुर्माना नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है न कि किसी ग्राहक के साथ हुई लेनदेन की वैधता पर सवाल उठाने के लिए। इसका मकसद वित्तीय संस्थानों को नियमों के पालन के प्रति सतर्क करना और वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता और स्थिरता बनाए रखना है।

इस कार्रवाई से साफ है कि RBI अब वित्तीय संस्थानों की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रहा है और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कदम आने वाले समय में अन्य बैंकों और NBFCs के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।