बारिश में जमशेदपुर बना नंबर-1, रांची दूसरे नंबर पर, झारखंड में अब तक सबसे ज्यादा पानी यहीं बरसा…

Jharkhand: झारखंड में इस बार मानसून ने जबरदस्त दस्तक दी है। बारिश के मामले में राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर ने राजधानी रांची को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 11 जुलाई तक जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 863.7 मिमी बारिश हुई है जबकि इस दौरान सामान्य बारिश सिर्फ 336.6 मिमी होती है। यानी यहां 157% ज्यादा बारिश हुई है।
वहीं रांची में इस दौरान 770.8 मिमी पानी बरसा जो सामान्य से 150% ज्यादा है। इस तरह रांची दूसरे नंबर पर रहा।
बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश
तीसरे नंबर पर सरायकेला-खरसावां रहा जहां 689 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 130% अधिक है।
लातेहार जिले में 646.3 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से 127% ज्यादा है।
रामगढ़ भी पीछे नहीं रहा जहां 663.7 मिमी पानी गिरा यह सामान्य से 123% अधिक है।
आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को झारखंड के दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग के डीवीसी क्षेत्र में हुई, जहां 93.6 मिमी पानी गिरा। शनिवार को रांची में सुबह मौसम साफ रहा और हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए।
तापमान का हाल:
रांची: 28.4°C
जमशेदपुर: 31.9°C
डालटेनगंज: 30.4°C
बोकारो: 30.9°C

