Jamshedpur: कदमा में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, जमशेदपुर पुलिस ने दो युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार…

Jamshedpur news: मशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। घटना रामजनम नगर मेरिन ड्राइव की है जहां पुलिस को शुक्रवार ये गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पे टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत राजेश महानंद और प्रशांत उर्फ बिट्टू कापरी को पकड़ लिया।
इनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, चार जिंदा गोली, एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई है। दोनों अपराधियों पर पहले से भी हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

