IMG 20250712 WA0018

पटना में बढ़ता अपराध: तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की घर में घुसकर हत्या, व्यापारियों में दहशत…

खबर को शेयर करें
IMG 20250712 WA0018

Jharkhand: राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर इलाके में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। वे मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले थे। इस घटना के बाद पटना का व्यापारी वर्ग दहशत में है और प्रशासन से कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पटना में बीते 10 दिनों में व्यापारियों पर यह चौथा हमला है।

4 जुलाई को गोपाल खेमका की हत्या

6 जुलाई को स्कूल संचालक अजीत कुमार की हत्या

10 जुलाई को व्यवसायी रामानंद यादव की हत्या

और अब 12 जुलाई को विक्रम झा की हत्या

लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं लेकिन फिलहाल उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

पटना में हो रही लगातार हत्याओं से व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने मांग की है कि प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। उनका कहना है कि जब तक ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते तब तक वे खुद को असुरक्षित महसूस करते रहेंगे।