1000220953

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बोतल बम से हमला करने वाला आरोपी फंटूश गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

खबर को शेयर करें
1000220953

Jharkhand: आदित्यपुर पुलिस ने बोतल बम से जानलेवा हमला करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी करण बेदिया उर्फ फंटूश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय करण बेदिया उर्फ फंटूश के रूप में हुई है जो आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेलडीह बस्ती, हरि मंदिर के पास का रहने वाला है। उस पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 111/2024, दिनांक 10 अप्रैल 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 307/34 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार करण बेदिया ने 9 अप्रैल 2024 की रात एमटीसी बिल्डिंग के पीछे अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।