Jamshedpur में फिर फायरिंग: बागबेड़ा के कीताडीह में चली गोली, युवक घायल, हालत गंभीर…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में शुक्रवार देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह फायरिंग साईं कॉम्प्लेक्स के पास हुई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान आशीष कुमार भगत के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रात में गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फायरिंग के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।


