1000220720

पश्चिमी सिंहभूम: छोटा नागरा के जंगलों में नक्सलियों के 5 बंकर ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद…

खबर को शेयर करें
1000220720

Jharkhand: जिले के छोटा नागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा बनाये गए पांच बंकरों का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

इन बंकरों से सुरक्षा बलों ने दो आइईडी विस्फोटक, हथियार, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, ऐरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काले व हरे रंग की वर्दियां, एम्युनिशन पाउच समेत कई दैनंदिन उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं। बरामद आइईडी को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी जिसके बाद 8 जुलाई से इस अभियान की शुरुआत हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में मददगार साबित हुई है।

सुरक्षा बलों ने सभी बंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और बताया है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।