1000220501

Bistupur firing case: जमशेदपुर में चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि को गोली लगने पे गंभीर रूप से है घायल, पुलिस जांच में जुटी…

खबर को शेयर करें
1000220501

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित डीएम मदन स्कूल के सामने खाऊ गली के पास गुरुवार रात फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल समरेश सिंह को गोली गर्दन में लगी है जो जबड़े में फंसी हुई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद विधायक सुखराम उरांव जमशेदपुर पहुंचे और बिष्टुपुर थाना में अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

थाने में हुई बातचीत के दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी और झामुमो नेता पवन सिंह भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के समय समरेश सिंह खाऊ गली में खाने-पीने के लिए पहुंचे थे। तभी उन पर गोली चलाई गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।