गिरिडीह में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई…

Jamshedpur news: गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांवा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार आलोक रंजन को एसीबी की टीम ने गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर में बने उनके आवास से पकड़ा। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ पहले से ही रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद गांवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। कर्मचारी और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ACB टीम ने आरोपी राजस्व कर्मचारी से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

