1000220497

झारखंड सरकार ने मानसून सत्र की तारीख तय की, आज हुए कैबिनेट बैठक में 27 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

खबर को शेयर करें
1000220497

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। यह बैठक आज दोपहर 2:00 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कक्ष में शुरू हुई जिसमें राज्यहित से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विधानसभा सत्र के तहत कुल 5 कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं जबकि 2 और 3 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है जिससे विकास कार्यों की गति को बल मिलेगा।

कैबिनेट की बैठक में जिन 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी उनमें विभिन्न विभागों की योजनाएं वित्तीय मंजूरी से जुड़े प्रस्ताव और नीतिगत फैसले शामिल हैं। इन प्रस्तावों पर विधानसभा सत्र के दौरान विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सत्र आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिकोण से बेहद अहम रहेगा। सत्ता पक्ष जहां अपनी नीतियों और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच भरोसा जताने का प्रयास करेगा वहीं विपक्ष इस सत्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है।