Jamshedpur: बीच सेशन इंटर के छात्रों के स्थानांतरण पर रोक की मांग, SIO ने उपयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

Jamshedpur news : झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अचानक लागू करने और उसके चलते इंटरमीडिएट विद्यार्थियों को बीच सत्र में ही एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने के फैसले का छात्र संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SIO) ने विरोध किया है।

SIO जमशेदपुर ने इस मुद्दे को लेकर DC पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश सचिव असफ़हन नोमानी ने कहा कि संगठन को शिक्षा नीति 2020 से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इसे बिना तैयारी के अचानक लागू करना विद्यार्थियों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। खासकर बीच सेशन में कॉलेज बदलने से छात्रों में भ्रम और तनाव की स्थिति बन गई है।

SIO की मांग है कि इस सत्र को यथावत चलने दिया जाए और अगले सत्र से ही डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट का एडमिशन बंद किया जाए। साथ ही शिक्षा नीति को नियमित तरीके से लागू किया जाए जिससे छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

यह ज्ञापन S.I.O. झारखंड के प्रदेश सचिव असफ़हन नोमानी के नेतृत्व में सौंपा गया।


