झारखंड कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 2 बजे, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर…

Jharkhand: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के कैबिनेट कक्ष में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से दी गई है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। माना जा रहा है कि कुछ जनहित से जुड़े निर्णय लिए जा सकते हैं जिनका सीधा असर राज्य की जनता पर पड़ेगा।
बैठक को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

