XAT 2026 : आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 4 जनवरी को होगी परीक्षा, 5 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म…

Azad Reporter desk: मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए देश के बड़े एग्जाम में शामिल XAT 2026 (जैट) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने इसकी जानकारी देते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार XAT की आधिकारिक वेबसाइट www.xatonline.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए देश के 160 से अधिक बिजनेस स्कूलों में एडमिशन का मौका मिलेगा।
XAT परीक्षा में कोई भी स्नातक पास उम्मीदवार शामिल हो सकता है। जो छात्र अभी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं और जिनका रिजल्ट 2026 में आ जाएगा वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
एडमिट कार्ड 20 दिसंबर के बाद डाउनलोड होंगे।
100 से ज्यादा शहरों में होगी परीक्षा
XAT 2026 की परीक्षा देश के 100 से ज्यादा शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें अहमदाबाद, पटना, रांची, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, भोपाल, नागपुर, जमशेदपुर, जयपुर, सूरत, वाराणसी, नोएडा, त्रिवेंद्रम, देहरादून, उदयपुर, विशाखापत्तनम जैसे शहर शामिल हैं।
3 घंटे 30 मिनट की परीक्षा होगी
XAT परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की होगी। इस परीक्षा में छात्रों के एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, भाषा कौशल (Language Proficiency) और डिसीजन मेकिंग की क्षमता की जांच की जाएगी।
जनरल नॉलेज और निबंध लेखन (Essay Writing) को भी सेलेक्शन प्रोसेस में खास महत्व दिया जाएगा।

