1000219570
|

BIG BREAKING: JAMSHEDPUR में फायरिंग!! बिष्टुपुर के खाओ गली में चली गोलि, युवक TMH में भर्ती…

खबर को शेयर करें
1000219570

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके बिष्टुपुर की खाओ गली में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब खुलेआम फायरिंग की गई। गोलीबारी में पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (उम्र 37 वर्ष) को गोली लगी।

1000219549

घटना स्थल DM मदन स्कूल (KMPM Vocational Training Center) के ठीक सामने बताया जा रहा है। गोली लगते ही स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।

1000219572

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल जानकारी के मुताबिक अपराधी फरार हैं।

1000219571

( इस खबर से जुड़े अधिक अपडेट्स जल्द अपलोड किए जाएंगे )