1000219501

Sports: डूरंड कप में 24 जुलाई को त्रिभुवन आर्मी से भिड़ेगी जमशेदपुर FC…

खबर को शेयर करें
1000219501

Jamshedpur news: जमशेदपुर FC डूरंड कप 2025 के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम 24 जुलाई को नेपाल की त्रिभुवन आर्मी FT के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। यह मैच जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में शाम 5:30 बजे शुरू होगा। यह एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के ग्रुप ‘सी’ का उद्घाटन मैच होगा।

जमशेदपुर एफसी की टीम जल्द ही शहर पहुंचकर अपने घरेलू मैदान पर तैयारी शुरू करेगी। कोचिंग स्टाफ इस टूर्नामेंट को नए सीजन की तैयारी के लिए एक बड़ा मौका मान रहा है। इससे खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम संयोजन और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा।

जमशेदपुर एफसी का पूरा ग्रुप शेड्यूल इस प्रकार है_
•24 जुलाई: जमशेदपुर एफसी vs त्रिभुवन आर्मी एफटी — शाम 5:30 बजे
•29 जुलाई: जमशेदपुर FC vs इंडियन आर्मी एफटी — शाम 6:00 बजे
•8 अगस्त: जमशेदपुर एफसी vs लद्दाख एफसी — शाम 6:00 बजे

इंडियन आर्मी FT एक मजबूत टीम मानी जाती है वहीं लद्दाख एफसी पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। ग्रुप ‘C’ के ये मैच जमशेदपुर एफसी के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे लेकिन घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा टीम को मिल सकता है।