1000219383 1

जमशेदपुर के भुइयांडीह चौक पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, नशे में था चालक…

खबर को शेयर करें
1000219383 1

Jamshedpur news: भुइयांडीह चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कार चला रहा युवक नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह सीधा डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि वह नशे में था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।