sonari woman daughter adoption dispute 585x306 1
|

गोद ली बच्ची को लेकर महिला का हंगामा, बहन और बहनोई पर गंभीर आरोप

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपनी ही बहन पर गोद ली हुई बच्ची को जबरन छीनने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को पिंकी देवी नाम की महिला अपने पति बालकृष्ण के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंची और बच्ची की वापसी की गुहार लगाते हुए भावुक हो गईं।2019 में ली थी बच्ची को गोदपिंकी देवी ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी छोटी बहन रश्मी सिंह से उसकी दो महीने की बेटी सान्वी को कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया था। तब से अब तक सान्वी उनके साथ रह रही थी और वह ही उसकी परवरिश कर रही थीं।

10 लाख रुपये की मांग, फिर धमकीपिंकी के अनुसार, हाल ही में रश्मी और उसके पति संजीत कुमार ने एक कार खरीदने के लिए उनसे 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उन्हें बच्ची को वापस लेने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। पिंकी का दावा है कि बहन-बहनोई ने कदमा थाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासन ने बच्ची को रूपनगर स्थित एक आश्रम भेज दिया।पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि जब सान्वी का जन्म हुआ था, तब संजीत बेटी के जन्म से नाखुश थे और रश्मी के साथ मारपीट करते थे।

ऐसे हालात में उन्होंने बच्ची को गोद लिया था। अब वह चाहते हैं कि बच्ची को किसी भी हालत में वापस ले जाएं।पिंकी देवी ने उपायुक्त और एसएसपी से अपील की है कि बच्ची को दोबारा उनके पास सौंपा जाए और उनकी बहन व बहनोई पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है।