1000218986

जमशेदपुर के परसुडीह में बुक स्टोर का ताला तोड़कर नकद 20 हजार पर हाथ साफ…

खबर को शेयर करें
1000218986

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी टावर चौक के एक बुक स्टोर में बीती रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जब दुकानदार अजय कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने ताला टूटा पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस घटना से इलाके के व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।