1000218985

Jharkhand: गवाही से बचने वाले पुलिस अफसरों पर IG की बड़ी कार्रवाई, दिए सख्त निर्देश, दिखेगी अब सिस्टम में सख्ती…

खबर को शेयर करें
1000218985

Jharkhand: अब अगर कोई पुलिस अफसर कोर्ट में गवाही देने से कतराता है या केस की सुनवाई को हल्के में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पलामू जोन के IG सुनील भास्कर ने यह साफ कर दिया है कि ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

IG ने निर्देश दिया है कि पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले की पुलिस हर महीने कम से कम 6 मामलों में अपील करे खासकर उन मामलों में जो ट्रायल में फेल हो गए हैं। ऐसे केसों की दोबारा जांच की जाएगी और अगर जरूरी हुआ, तो उन्हें हाईकोर्ट में अपील के लिए भेजा जाएगा।

IG ने चिंता जताई कि कई केस इसलिए कमजोर पड़ते हैं क्योंकि पुलिस अफसर समय पर कोर्ट में गवाही नहीं देते। अब जो भी अफसर ऐसा करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सड़क हादसों को लेकर भी चर्चा हुई। खासकर हाईवे पर हो रहे एक्सीडेंट को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया कि भारी वाहनों के ड्राइवरों की नियमित ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

साथ ही सभी रोलिंग बैरियर्स पर पुलिस का लोगो लगाया जाएगा ताकि ड्राइवर सतर्क रहें। इसके अलावा ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ पर केस की जानकारी समय से अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

IG सुनील भास्कर के इन निर्देशों का मकसद है कि किसी भी दोषी को सिर्फ लापरवाही की वजह से सजा से बचने न दिया जाए और पुलिसिंग सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही लाई जा सके।