1000218805

झारखंड से मुंबई जाने वाले लोगों को मिलेगी अब ठहरने की बेहतर सुविधा !मुंबई के वाशी में बनेगा नया झारखंड भवन, दो साल में होगा निर्माण पूरा…

खबर को शेयर करें
1000218805

Azad Reporter desk: मुंबई में झारखंड वासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी झारखंड भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन नवी मुंबई के वाशी इलाके के सेक्टर 30ए, प्लॉट नंबर 2C पर बनाया जाएगा जिसकी कुल लागत करीब 136 करोड़ रुपये होगी। निर्माण कार्य अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।

इस भवन में झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए विशेष मास्टर बेडरूम, बैठक, डाइनिंग एरिया और अन्य सुविधाओं से युक्त एग्जिक्युटिव सूट बनाए जाएंगे। इसके अलावा अतिविशिष्ट और विशिष्ट अतिथियों के लिए डिलक्स और एग्जिक्युटिव कमरे भी उपलब्ध होंगे।

यह भवन कुल सात मंजिला होगा जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर भी शामिल हैं।
•बेसमेंट: 27 कार और 137 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था
•ग्राउंड फ्लोर: डाइनिंग हॉल, किचन, पैंट्री, जिम, लॉकर रूम, वीआईपी वेटिंग लाउंज
•पहला और दूसरा तल्ला: सेमिनार और एग्जिबिशन हॉल सहित वीआईपी वेटिंग एरिया
•तीसरा और चौथा तल्ला: कुल 114 बेड वाले 10-10 डॉरमेट्री
•पांचवां तल्ला: 19 डिलक्स कमरे
•छठा तल्ला: 9 एग्जिक्युटिव कमरे
•सातवां तल्ला: राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए मास्टर रूम, बैठक कक्ष व अन्य सुविधाएं

इस परियोजना के लिए ज्यादातर प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और सिर्फ टेंडर प्रक्रिया शेष है। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो साल के भीतर भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

भविष्य में यह भवन सरकारी कार्यों या निजी कारणों से मुंबई आने वाले झारखंड के अधिकारियों, आम नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों के लिए एक ठहराव का ठिकाना बनेगा। इससे उन्हें रहने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।