1000218627

Jharkhand: लातेहार में अपराधियों ने कोयला लदे हाइवा में लगाई आग, दहशत का माहौल…

खबर को शेयर करें
1000218627

Jharkhand: झारखंड के लातेहार जिले में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी कोल साइडिंग में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक कोयला लदे हाइवा को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया जिससे भारी नुकसान हुआ।

घटना के बाद कोल साइडिंग इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात आपराधिक गिरोह “राहुल दूबे” गुट ने ली है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना को गंभीरता से ले रही है।