1000218182

पटमदा में जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, टपकती छत और पानी से परेशान बच्चे शेड में पढ़ने को मजबूर…

खबर को शेयर करें
1000218182

Jharkhand: पटमदा प्रखंड के बिड़रा प्राथमिक विद्यालय की हालत बेहद खराब हो गई है। स्कूल भवन जर्जर है और लगातार बारिश से छत टपक रही है। कमरे में पानी भर गया है और प्लास्टर गिरने से बच्चों की जान को खतरा है।

इस हालात में कक्षा 1 से 5 तक के 104 बच्चों को स्कूल के एक अस्थायी शेड के नीचे पढ़ाया जा रहा है। शिक्षिकाओं अदिति विश्वास और सबिता महतो ने बताया कि बच्चों को न तो कमरे में बैठाया जा सकता है और न ही जरूरी सामान सुरक्षित रखा जा सकता।

बुधवार को नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया। गांव के उपमुखिया गोपाल गोराई और ग्राम प्रधान ने BEEO और कनीय अभियंता से बात की। अधिकारियों ने बताया कि पहले स्कूल के लिए स्वीकृत फंड जमीन विवाद के कारण वापस करना पड़ा था। अब जमीन उपलब्ध है लेकिन फंड की कमी बनी हुई है।

उपमुखिया ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के मौसम में कक्षा चलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है।