1000218068

टाटानगर स्टेशन पर मेंस यूनियन का जोरदार प्रदर्शन: निजीकरण और बकाया भुगतान को लेकर उठी कर्मचारी आवाज…

खबर को शेयर करें
1000218068

Azad Reporter desk: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन रेलवे में निजीकरण बकाया भुगतान और ड्यूटी निर्धारण जैसे अहम मुद्दों को लेकर किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी कामरेड शिवजी शर्मा और कामरेड अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर टाटा ब्रांच-1 और ब्रांच-2 के सभी अधिकारी कामरेड जवाहर प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

तेज बारिश के बावजूद कर्मचारियों का जोश कम नहीं हुआ। वे पूरे जोश के साथ धरना प्रदर्शन में डटे रहे और यूनियन के नेतृत्व में अपनी मांगों को मजबूती से रखा। शिवजी शर्मा का ओजस्वी भाषण कर्मचारियों में नया जोश भर गया और सभी ने एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

प्रदर्शन के दौरान उठी प्रमुख मांगें
धरना प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मचारियों ने एक स्वर में कई अहम मुद्दों को उठाया जिनमें शामिल हैं—
•रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाना
•ओवरटाइम, एचआरए और अन्य बकाया राशि का शीघ्र भुगतान
•रनिंग स्टाफ और P-Way स्टाफ की ड्यूटी निर्धारण
•ट्रांसफर नीति को सरल और पारदर्शी बनाना
•नियमित ट्रांसफर प्रक्रिया लागू करना
•कर्मचारियों को उनका वाजिब हक दिलाना
•शिक्षा नीति में श्रमिक हितों को शामिल करना
•जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत और नए क्वार्टरों का निर्माण
•नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और GDCE कोटे से प्रमोशन देना
•खेलकूद और फिटनेस सुविधाओं को पुनः बहाल करना
•HRA नीति को सरल बनाना

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो भविष्य में बड़ा और निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।