टाटानगर स्टेशन पार्किंग में माफियाराज का बोलबाला, मनमानी वसूली की दी गई धमकी…

Jharkhand: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में माफियाराज जैसी स्थिति सामने आ रही है। हाल ही में पार्किंग का नया ठेका स्टेशन के मुख्य गेट से लेकर बर्मामाइंस गेट तक दिया गया है जिसके बाद मनमाने रेट वसूलने और गुंडागर्दी के मामले सामने आने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद को माफिया डॉन सुधीर दुबे से जुड़ा बताकर दुकान लगाने वाले को धमकाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।
बताया जा रहा है कि ठेके में नाम किसी और का है जबकि संचालन किसी और के हाथ में है। स्थानीय लोग, ऑटो चालक और रेलवे कर्मी इसका विरोध कर रहे हैं।
फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


