जमशेदपुर के कदमा में नाना-नानी पार्क का तालाब ओवरफ्लो, 20 से अधिक घरों में घुसा पानी, लोग हैं घरों में कैद…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। कदमा स्थित अनील सूर पथ इलाके में टाटा स्टील द्वारा बनाए गए नाना-नानी पार्क का तालाब ओवरफ्लो कर गया है जिससे करीब 20 से 25 मकानों में पानी घुस गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पिछले 20-25 वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं लेकिन ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई। तालाब के पानी के भराव से उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है और वे बीते दस दिनों से घरों में कैद होकर रह गए हैं।
लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार टाटा स्टील और जिला प्रशासन से मदद की अपील की लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। जलजमाव की वजह से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

