1000217565

डोड़मा-गोविंदपुर रोड का डायवर्सन बहा, 36 गांवों को हो रही है भरी मुश्किलें…

खबर को शेयर करें
1000217565

Jharkhand : झारखंड में इस बार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण खूंटी जिले के डोड़मा-गोविंदपुर रोड का डायवर्सन बह गया है जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।

डायवर्सन टूटने से तीन दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को 25 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। गांववालों को दिक्कतें हो रही हैं चाहे वह बाजार जाना हो स्कूल, अस्पताल या रोजमर्रा के काम।

सिमडेगा-खूंटी मेन रोड पर बना पुल तीन हफ्ते पहले ही खराब हो गया था। इसके बाद अस्थायी रूप से एक डायवर्सन बनाया गया था लेकिन 24 जून को वह भी कमजोर हो गया और अब बारिश में बह चुका है।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन और विधायक को इसकी जानकारी दी थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब मामला मीडिया में आया तब जाकर प्रशासन हरकत में आया और अब मरम्मत का काम शुरू हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्सन की गुणवत्ता खराब थी। ठेकेदार ने लापरवाही से काम किया जिससे पहली ही बारिश में डायवर्सन बह गया।

इस रास्ते से खूंटी, गुमला और लापुंग के 100 से अधिक गांव जुड़े हुए थे। अब बाला मोड़, कुदरी, जरियागढ़, गोविंदपुर, लालगंज और लापुंग के लोगों को 15 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी पुल बनाने की मांग की है ताकि बार-बार इस तरह की परेशानी न हो।