NTA ने बदली CSIR NET 2025 की परीक्षा तारीख, अब 28 जुलाई को एक ही दिन होगी परीक्षा…

Azad Reporter desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2025 परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो दिन में होनी थी लेकिन अब इसे बदलकर एक ही दिन यानी 28 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा।
NTA ने यह फैसला छात्रों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए लिया है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि CSIR NET की तारीखें हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 से टकरा रही थीं। छात्रों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होना था ऐसे में तारीखों के टकराव को देखते हुए CSIR NET की नई तारीख तय की गई है।
अब 28 जुलाई 2025 को निम्नलिखित पांच विषयों की परीक्षा आयोजित होगी
- Chemical Sciences – 701
- Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences – 702
- Life Sciences – 703
- Mathematical Sciences – 704
- Physical Sciences – 705
परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए दी जाएगी। अभ्यर्थी इसे csirnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र रखें और अपडेट्स के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

