IMG 20250709 110236

वडोदरा में गभीर हादसा! 45 साल पुराना गभीरिया पुल ढहा, 4 वाहन नदी में गिरे, अब तक 2 मौत…

खबर को शेयर करें
IMG 20250709 110236

Azad Reporter desk: बुधवार सुबह वडोदरा जिले के पाडरा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया जब महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गभीरिया पुल अचानक टूट गया। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ जब पुल पर से गुजर रहे दो ट्रक एक बोलेरो और एक अन्य वाहन पुल के टूटे हिस्से के साथ नदी में जा गिरे।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बचाव कार्य जारी है और नदी में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के मुझपुर गांव और अन्य क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंचे। कई स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 108 एम्बुलेंस सेवा भी मौके पर समय रहते पहुंची।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और कई बार प्रशासन को इसकी मरम्मत के लिए शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन की अनदेखी को ही इस हादसे की वजह बताया है।

गभीरिया पुल वडोदरा जिले के पाडरा को आनंद जिले से जोड़ने वाला अहम मार्ग था और सालों से जर्जर हालत में था। लोगों ने कहा कि यह पुल भारी वाहनों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था।

इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्यभर में गुस्सा देखा जा रहा है। लोग पुराने और जर्जर पुलों की तुरंत जांच और मरम्मत की मांग कर रहे हैं।