1000217332

अब बदले समय पर बनेगा ट्रेनों का चार्ट, 10 जुलाई से लागू होगा नया सिस्टम…

खबर को शेयर करें
1000217332

Azad Reporter desk: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में बड़ा बदलाव किया है। यह नया सिस्टम 10 जुलाई से लागू होगा। इसके तहत अब ट्रेनों के चार्ट उनके चलने के समय के अनुसार अलग-अलग वक्त पर तैयार किए जाएंगे। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और चार्टिंग प्रक्रिया में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।

रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए—
इन ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तैयार होगा। रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन यह चार्ट शाम 5 बजे ही बना लिया जाएगा।
इस श्रेणी की प्रमुख ट्रेनें हैं—
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस
हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस
सांतरागाछी-आनंद बिहार एक्सप्रेस
हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस
हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
गीतांजलि एक्सप्रेस
हावड़ा-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस
हावड़ा-शिरडी साईनगर एक्सप्रेस

दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली ट्रेनें—
इन ट्रेनों का चार्ट चार घंटे पहले बनाया जाएगा। इसमें शामिल हैं:
हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस

शाम 4 बजे से रात 12 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनें—
इनका चार्ट भी चार घंटे पहले तैयार होगा। प्रमुख ट्रेनें हैं:
हावड़ा-मुंबई मेल
सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस
स्टील एक्सप्रेस
समरसता एक्सप्रेस
सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस
शालीमार-भुज एक्सप्रेस
शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस
शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस
सांतरागाछी-रानीकमलावति एक्सप्रेस
शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस
हावड़ा-मुंबई स्पेशल
शालीमार-ओखा एक्सप्रेस
क्रियायोगा एक्सप्रेस
आजाद हिन्द एक्सप्रेस
हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस
हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस

रेलवे विभाग के अनुसार इस बदलाव से चार्टिंग प्रक्रिया अधिक सटीक और समयबद्ध होगी जिससे यात्रियों को आखिरी समय की असुविधा से राहत मिलेगी।