1000216952

जमशेदपुर के परसुडीह में करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग…

खबर को शेयर करें
1000216952

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा जनता रोड में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक हेमनंदन रजक की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल एक बिजली के खंभे से युवक सट गया जिससे उसे तेज करंट लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद जदयू के महानगर सचिव विकास कुमार ने इसे बिजली विभाग की घोर लापरवाही बताया। उन्होंने विभाग के GM से फोन पर बात कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। GM ने उचित जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।