हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि है 31 जुलाई, जानें आवेदन का तरीका और ज़रूरी शर्तें…

Azad Reporter desk: हज 2026 के लिए भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक हज यात्री हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in
और
HAJ SUVIDHA मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपना आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले हर व्यक्ति के पास मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना अनिवार्य है जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2026 तक होनी चाहिए। आवेदन एक बार जमा होने के बाद केवल अत्यंत आपात स्थिति जैसे मृत्यु या गंभीर बीमारी की दशा में ही रद्द किया जा सकेगा।
इस बार की हज प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। हज एक महान इस्लामी कर्तव्य है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मक्का की यात्रा करते हैं। हज 2026 के लिए भारत से चयनित यात्रियों का प्रस्थान मई 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी इच्छुकों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पूर्व ‘हज गाइडलाइंस 2026’ को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ सत्यापन हेतु तैयार रखें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है—
हेल्पलाइन नंबर: 022-22107070
ईमेल: hajcommittee@nic.in

