2024 8largeimg21 Aug 2024 102555413
|

9 जुलाई को भारत बंद, झारखंड में कितना पड़ेगा असर…स्कूल, कॉलेज और बैंक खुलेंगे या बंद?

खबर को शेयर करें

झारखंड: 9 जुलाई को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इस हड़ताल का एलान किया है जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। किसान, मजदूर, बैंकिंग, डाक विभाग समेत कई क्षेत्र के कर्मचारी इस बंद के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।झारखंड में भी इस भारत बंद का असर देखने को मिल सकता है। अगर बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं तो सरकारी दफ्तरों बैंकों और अन्य सेवाओं पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

कामकाज बाधित होने की आशंका जतायी जा रही है।बैंक, स्कूल और कॉलेज को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। संभावना है कि अगर बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं तो कल बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या बंद रहेंगे इसे लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कोई फैसला या सूचना आज देर शाम तक जारी हो सकती है।लिहाजा लोगों को सलाह दी जा रही है कि स्थानीय प्रशासन और संस्थानों की ओर से जारी ताज़ा सूचना पर नज़र रखें। साथ ही अगर जरूरी न हो तो कल के दिन गैर-जरूरी कामकाज को टालने की योजना बनाएं।