1000216812

बहरागोड़ा में जर्जर सर्विस रोड पर नाराज हुए विधायक समीर मोहंती, धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी…

खबर को शेयर करें
1000216812

Jamshedpur news: बहरागोड़ा प्रखंड के कालियाडिंगा चौक के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के जर्जर सर्विस रोड की मरम्मत कार्य की धीमी रफ्तार और अनियमितताओं को लेकर विधायक समीर मोहंती ने मंगलवार को स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ने मरम्मत कार्य कर रही एजेंसी और एनएच के विभागीय पदाधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है और सड़क के दोनों ओर गड्ढे खोद दिए गए हैं जिससे बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जा रही है।

सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाने से न सिर्फ बड़े-छोटे वाहनों को परेशानी हो रही है बल्कि स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों का आवागमन भी बाधित हो गया है।

इस मौके पर विधायक ने NHI की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से दूरभाष पर बात कर अविलंब गड्ढों को भरवाने और यातायात को सुचारू करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी जय माता दी कंपनी पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष असित मिश्रा, झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, गुरुचरण मांडी, सतीश मुंडा, जीत वाहन राउत, पप्पू राउत, जगदीश राय, विश्वजीत ओझा, यदुपति राणा, बलराम पातर समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।