1000216558

कपाली नगर परिषद को कांग्रेस ने सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र, जलजमाव और बीमारी फैलने की जताई आशंका…

खबर को शेयर करें
1000216558

Seraikela Kharsawan: नगर कांग्रेस कपाली की ओर से मंगलवार को नगर अध्यक्ष शानूर रहमान की अध्यक्षता में तीन सूत्री मांग पत्र कपाली नगर परिषद के प्रशासक गोपी किशन को सौंपा गया।

1000216571

मांग पत्र में बताया गया कि भारी बारिश के कारण कपाली नगर परिषद क्षेत्र के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। खासकर दैमडुबी निचला इलाका, रहमत नगर, कबीर नगर, कॉलेज के पीछे का क्षेत्र और इस्लाम नगर बाबा गुंडी के पीछे का इलाका बुरी तरह प्रभावित है जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है।

कांग्रेस ने मांग की है कि नगर परिषद तत्काल इन क्षेत्रों में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर और फॉगिंग का छिड़काव जैसे जरूरी काम शुरू करे ताकि लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।

मांग पत्र सौंपने वालों में ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद अशरफ अली बबन, नगर सचिव ऐनुल अंसारी, पूर्व ज़िला सचिव मो. अरशद खान, मो. खुर्शीद, मो. शाकिब शामिल रहे।