IMG 20250708 WA0062

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: परसुडीह में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दो कि तलाश जारी…

खबर को शेयर करें
IMG 20250708 WA0062

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझड़ी स्थित शांतिनगर में सोमवार की देर शाम गांजा तस्करी की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को आजादबस्ती निवासी सौरभ कुमार दास के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से 846 ग्राम गांजा बरामद किया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई रितेश कुमार ने किया। उनके अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शांतिनगर इलाके में कुछ युवक गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीन युवक भागने लगे जिनमें से सौरभ को पकड़ लिया गया जबकि शिबू और रानू, जो परसुडीह लोको कॉलोनी के रहने वाले हैं फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर सघन तलाशी अभियान चलाया जिसमें एक प्लास्टिक की थैली से 846 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में सौरभ ने दोनों फरार युवकों के नाम उजागर किए हैं। तीनों युवक स्थानीय स्तर पर गांजा बेचने की फिराक में थे।

फिलहाल सौरभ को जेल भेज दिया गया है, वहीं शिबू और रानू की तलाश जारी है। परसुडीह थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।