आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए अब चाहिए ये दस्तावेज, UIDAI ने जारी की नई लिस्ट…

Azad Reporter desk: अगर आप नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या पुराने आधार में नाम, पता या जन्मतिथि जैसे किसी जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दस्तावेजों की नई और अपडेटेड सूची जारी कर दी है।
यह नियम न सिर्फ भारतीय नागरिकों पर लागू होगा बल्कि विदेश में रहने वाले भारतीयों (OCI कार्ड धारक), 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों और लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रहे लोगों पर भी प्रभावी होगा।
चार कैटेगरी में बांटे गए दस्तावेज!
UIDAI ने आधार से जुड़े दस्तावेजों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा है—
- पहचान का प्रमाण (Proof of Identity – POI)
- पते का प्रमाण (Proof of Address – POA)
- जन्मतिथि का प्रमाण (Proof of Date of Birth – DOB)
- रिश्ते का प्रमाण (Proof of Relationship – POR)
पहचान के लिए मान्य दस्तावेज (POI)!
•पासपोर्ट
•वोटर ID (EPIC)
•पैन कार्ड (e-PAN भी मान्य)
•ड्राइविंग लाइसेंस
•सरकारी विभाग या PSU द्वारा जारी ID
•नरेगा जॉब कार्ड
•पेंशनर ID कार्ड
•ट्रांसजेंडर ID कार्ड
पते के लिए मान्य दस्तावेज (POA)—
•बिजली, पानी, गैस या लैंडलाइन का बिल (तीन महीने से कम पुराना)
•बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
•राशन कार्ड
•ड्राइविंग लाइसेंस
•पासपोर्ट
•रजिस्टर्ड किराया अनुबंध
•राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र
•जन्मतिथि के लिए मान्य दस्तावेज (DOB)
•स्कूल की मार्कशीट
•पासपोर्ट
•पेंशन संबंधी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि हो
•सरकारी जन्म प्रमाणपत्र
ऑनलाइन अपडेट अभी भी मुफ्त में संभव—
UIDAI ने जानकारी दी है कि 14 जून 2026 तक कोई भी नागरिक myAadhaar पोर्टल के जरिए अपने दस्तावेज फ्री में अपडेट कर सकता है। इसके लिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा जरूरी स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे और OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की मदद से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अपडेट के बाद नया e-Aadhaar डाउनलोड किया जा सकेगा।
अगर आप आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का बदलाव करवाने की सोच रहे हैं तो ऊपर दी गई नई दस्तावेज सूची को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी जरूरी कागजात तैयार रखें ताकि किसी गलती या परेशानी से बचा जा सके।

