1000216138

सीजीपीसी के पूर्व संरक्षक गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, समाजसेवा को किया गया याद…

खबर को शेयर करें
1000216138

Jamshedpur news: सीजीपीसी (CGPC) के पूर्व संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि मंगलवार को गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सीजीपीसी, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी और स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी की ओर से स्व. गुरदयाल सिंह के पुत्र सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टीटू (सीजीपीसी बिल्डिंग कमेटी प्रमुख) और उनकी धर्मपत्नी मनजीत कौर रानो को शॉल व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। रज्जी कौर ने अपने साथियों के साथ मनजीत कौर को विशेष रूप से सरोपा भेंट किया।

इस अवसर पर गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और प्रधान भगवान सिंह सहित कई वक्ताओं ने स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया के जीवन और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में गुरदयाल सिंह के भाई सरदार मोहन सिंह भाटिया, सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, हरदीप सिंह भाटिया, कमलजीत सिंह, हरदीप सिंह छनिया, सुखविंदर सिंह राजू, सतनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, रज्जी कौर, राजेंद्र कौर, रविंदर कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।