Bihar/ Patna: गोपाल खेमका मर्डर केस! पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास STF मुठभेड़ में ढेर…

Azad Reporter desk: बिहार के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए Special Task Force (STF) ने मंगलवार सुबह एक हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में पटना घाट के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक जब STF की टीम ने घेराबंदी की तो विकास ने फोर्स पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह मौके पर ही ढेर हो गया।
इससे पहले सोमवार को पुलिस ने गोपाल खेमका की हत्या में शामिल शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया था। CCTV फुटेज से उमेश की पहचान की गई थी जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
पुलिस ने बताया कि उमेश को हत्या की सुपारी ₹3.5 लाख में दी गई थी। सुपारी देने वाले का नाम अशोक शाह सामने आया है। बताया जा रहा है कि अशोक की गोपाल खेमका से कोई पुरानी दुश्मनी थी जिस कारण उसने हत्या की साजिश रची।
सूत्रों के अनुसार यह भी संदेह जताया जा रहा है कि गोपाल खेमका की हत्या में किसी जानने वाले की भी संलिप्तता हो सकती है। पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ही STF विकास तक पहुंची थी।
यह एनकाउंटर इस केस में पहली बड़ी जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

