1000216086

झारखंड में भारी बारिश का खतरा! 10 जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000216086

Jharkhand: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 10 जिलों में भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ में येलो अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार:
ऑरेंज अलर्ट: खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम
येलो अलर्ट: रांची, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला

9 जुलाई 2025 को पूरे झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 जून से अब तक झारखंड में कुल 432.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (255.3 मिमी) से लगभग 70% अधिक है। प्रमुख जिलों में वर्षा की स्थिति कुछ ऐसा रहा—
रांची: सामान्य से 155% अधिक बारिश
पूर्वी सिंहभूम: सामान्य से 136% अधिक
गढ़वा: सामान्य से 19 मिमी कम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 से 48 घंटे में झारखंड से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके असर से झारखंड के कई हिस्सों में भारी और व्यापक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश, बिजली कड़कने और हवा के झोंकों के दौरान खुले में ना रहें पेड़-पौधों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।