1000216083

झारखंड बन रहा टेक्सटाइल हब: यूएसपीए, जॉकी, ब्लैकबेरी जैसे बड़े ब्रांड यहीं से कर रहे उत्पादन, 12 हजार स्थानीयों को मिला रोजगार…

खबर को शेयर करें
1000216083

Jharkhand: झारखंड में टेक्सटाइल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। यहां 11 बड़ी टेक्सटाइल कंपनियां काम कर रही हैं जिनमें से 7 कंपनियां देश-विदेश के बड़े ब्रांड जैसे यूएसपीए, ब्लैकबेरी, जॉकी, एलेन सॉली, एम एंड एस, बुडलैंड, पोलो, टर्टल के कपड़े तैयार कर रही हैं।

इन कंपनियों में 12,000 हुनरमंद स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें लगभग 75% ST, SC, OBC और महिलाएं शामिल हैं। अब यहां के श्रमिकों को रोजगार के लिए तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही।

बांग्लादेश में मौजूदा अस्थिरता के कारण कई विदेशी कंपनियां झारखंड की ओर रुख कर रही हैं। लगभग एक दर्जन कंपनियों ने राज्य का दौरा किया और निवेश की संभावनाएं तलाशी हैं।

राज्य सरकार की नीतियों ने इस विकास में अहम भूमिका निभाई है। कंपनियों को कुल निवेश का 20% सब्सिडी दी जा रही है।

प्रशिक्षित श्रमिकों के लिए 5000 रुपये और ST, SC, OBC, महिलाओं के लिए 6000 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाती है।

झारखंड का मौसम, प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता और सस्ते खर्च में उत्पादन की सुविधा इस राज्य को टेक्सटाइल कारोबार का नया केंद्र बना रही है। राज्य सरकार जल्द ही नई टेक्सटाइल पॉलिसी भी लाने जा रही है जिससे और रोजगार बढ़ने की संभावना है।