1000216082

Gumla: बीज-उर्वरक दुकानों का SDO ने किया औचक निरीक्षण, दर सूची नहीं मिलने पर दी सख्त चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000216082

Jharkhand: DC प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर बसिया अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जयवंती देवगम ने सोमवार को कोनबीर गांव स्थित दो बीज एवं उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बसिया थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान SDO ने पांडेय बीज भंडार और मेसर्स कृषि केंद्र का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि दोनों दुकानों में बीज की अद्यतन दर सूची और स्टॉक सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी जो कि नियम के अनुसार अनिवार्य है। हालांकि पांडेय बीज भंडार में उर्वरक की अद्यतन दर सूची प्रदर्शित की गई थी।

SDO ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अनिवार्य सूचनाएं दुकान में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो और उन्हें उचित दर पर सामग्री मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार ऐसी लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।