1000216080

Jamshedpur: अभी नहीं होगा शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण, विभाग ने सभी आवेदनों पर लगाई रोक…

खबर को शेयर करें
1000216080

Jamshedpur news: जमशेदपुर के 22 शिक्षकों को अंतरजिला स्थानांतरण (Inter District Transfer) के लिए इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग ने फिलहाल सभी तरह के अंतरजिला स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक इसके लिए कोई विशेष निर्देश नहीं मिलता तब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इन शिक्षकों ने अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए स्थानांतरण की मांग की थी। सभी ने अपने आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय में जमा किए थे।

शिक्षा विभाग ने 6 अगस्त 2019 को एक स्थानांतरण नीति बनाई थी जिसे बाद में 2022 और 2025 में संशोधित किया गया। इस नीति के अनुसार अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का स्थानांतरण केवल विभागीय ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही होगा। फिलहाल अंतरजिला स्थानांतरण के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

स्थानांतरण की मांग करने वाले शिक्षकों में रीना प्रजापति, इंद्राणी हे, नीलम कुमारी, मनोरमा कुमारी चौबे, देव नारायण पंडित, कार्तिक दास, हेमा भट्टाचार्जी, दिलीप कुमार महतो, मधु कुमारी, सविता कुमारी गुप्ता, नीतू हेम्ब्रम, पुष्पा किरण, सुतपा रानी सेनापति, भुपेन चन्द्र पात्र, सुब्रत कुमार घोष, संजु कुमारी, उर्मिला कुमारी, राजीब लोचन भुई, अनिता घोष, छोटा भुजंग टुडू और प्रियंका झा शामिल हैं।

फिलहाल इन सभी शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का इंतजार करना होगा।