Seraikela: अजय कुमार को मिली DSP पद की जिम्मेदारी, सरायकेला में पिपिंग सेरेमनी के साथ हुआ सम्मान…

Jharkhand: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (संख्या 12/पी.5-1004/2024-2632, दिनांक 25 जून 2025) के अनुसार आदित्यपुर यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार को राज्य पुलिस सेवा में पदोन्नति देकर ‘पुलिस उपाधीक्षक (DSP)’ बनाया गया है।
प्रोन्नति की औपचारिक घोषणा के बाद 7 जुलाई 2025 को एक सम्मान समारोह का आयोजन सरायकेला में किया गया। इस कार्यक्रम में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां द्वारा पिपिंग सेरेमनी की गई।
इस दौरान अजय कुमार को नई रैंक के बैज पहनाकर DSP पद पर सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी गई।
श्री अजय कुमार की यह पदोन्नति उनकी निष्ठा, कर्तव्य परायणता और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। प्रशासन को विश्वास है कि वे नई जिम्मेदारी को भी पूरी ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और कुशलता के साथ निभाएंगे।
यह उपलब्धि न केवल अजय कुमार के लिए बल्कि पूरे सरायकेला जिले और पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।

