Adityapur : मारपीट और चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में…

Jharkhand: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इंडो डेनिस टूल्स के पास 27 जून को हुई मारपीट और चोरी की घटना में आदित्यपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में पीड़ित संपन कुमार ने आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
इस दल ने लगातार कार्रवाई करते हुए विद्युत नगर निवासी मुकेश पात्रो और शर्मा बस्ती निवासी दीपक मिश्रा को गिरफ्तार किया।
छापेमारी दल में SI राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

