सरायकेला में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण निकला मोहर्रम जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब…

Jharkhand: सरायकेला में मोहर्रम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नमाज अदा करने के बाद इमामबाड़ा में नियाज और फातिहा के साथ हुई।
जुलूस को सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह, सीओ भोला शंकर महतो और थाना प्रभारी विनय कुमार ने रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।
जुलूस में युवाओं ने लाठी, तलवार और भाला से शानदार और हैरतअंगेज करतब दिखाए जिसे देख लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। ये प्रदर्शन न सिर्फ पारंपरिक खेलों को जीवंत करता है बल्कि नई पीढ़ी को उनकी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ता है।
सुरक्षा के लिहाज से सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान जगह-जगह तैनात रहे। सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखी गई जिससे जुलूस शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सका।
समाज के सभी वर्गों की सहभागिता ने मोहर्रम के इस आयोजन को एकता और शांति का प्रतीक बना दिया।

