1000215553

West Singhbhum! कराईकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार हार्डकोर नक्सली प्रभात मुंडा के घर चस्पा किया गया इश्तेहार…

खबर को शेयर करें
1000215553

Jharkhand: कराईकेला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए उसके घर पर कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार चस्पा कर दिया है। यह कार्रवाई अड़की थाना क्षेत्र के हरदलामा गांव (जिला खूंटी) स्थित प्रभात मुंडा के घर पर की गई।

पुलिस ने यह कदम कराईकेला थाना कांड संख्या 13/23, 15/24 और 17/24 के तहत उठाया है। इन मामलों में प्रभात मुंडा और उसके सहयोगियों पर नक्सली घटनाओं में शामिल होने हिंसा फैलाने और विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल का आरोप है।

प्रभात मुंडा लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अदालत द्वारा जारी इश्तेहार (Proclamation Notice) को पुलिस ने उसके घर के बाहर चस्पा कर दिया।

इस दौरान कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार ने नक्सली के परिजनों से अपील की कि वे प्रभात मुंडा को जल्द से जल्द कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए तैयार करें।

कार्रवाई के वक्त मौके पर थाना पुलिस, अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि यदि प्रभात मुंडा जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो आगे उसकी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।